श्रीनगर के पास नदी में वाहन गिरने से सीआरपीएफ के सात जवान घायल
श्रीनगर, श्रीनगर में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ एक भयावह हादसा हुआ जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया, जिससे सात जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना बाहरी इलाके अहमदनगर में दगपोरा-उमरहैर रोड पर हुई और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
श्रीनगर में शनिवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर में दगपोरा-उमरहैर रोड पर हुई।अधिकारियों ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन पलट गया और पास की नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि घायल सीआरपीएफ जवानों को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



