एक साथ कई फिल्मों में नज़र आएँगे रणवीर सिंह
अपने स्टाइलिश लुक और ऐक्टिंग से लोगों का दिल जीतते रहे ऐक्टर रणवीर सिंह आख़िरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन (2024) में एसीपी संग्राम भालेराव के किरदार में नज़र आए थे, लेकिन अब बहुत जल्दी वह अपनी आने वाली फिल्मों के ज़रिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नज़र आएंगे। फिल्म धुरंधर में संजय दत्त के साथ रणवीर सिंह एक बेहद खूंखार अवतार में नज़र आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सकती है।
फिल्म में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी होंगे। इसके बाद रणवीर सिंह फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा के लीड रोल में नज़र आएंगे। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में आएगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित-निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट थी। इसके बाद रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारियों में जुटे हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में आ सकती है।
डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह की एंट्री
फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह खासे सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने शाहरूख को रिप्लेस करते हुए लीड रोल हथिया लिया है। इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन रणवीर सिंह के अपोजिट पीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी। यह फिल्म भी साल 2026 में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और आमिर खान की फिल्म अंदाज़ अपना-अपना के रीमेक में रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। यदि ख़बरें सच साबित हुईं तो रणवीर का कॉमेडी भरा अंदाज़ दर्शकों को देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के सेट पर पाकिस्तानी झंडा देख खौल उठा लोगों का खून!
एक अरसे से फिल्म शक्तिमान के लिए भी रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के हवाले से फिल्म में रणवीर ही शक्तिमान का रोल निभाने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन ख़बरों पर किसी तरह का कोई ऑफिशियल कनर्फमेशन सामने नहीं आया है।
-सुभाष शिरढोनकर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



