हैदराबाद में पानी बिल साइबर फ्रॉड, पुलिस अलर्ट

हैदराबाद, हैदराबाद सिटी पुलिस ने शहरवासियों को एक नए साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी दी है। ठग खुद को वॉटर बोर्ड का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ठग नागरिकों को कॉल कर कहते हैं कि उनका पानी बिल बकाया है और तुरंत भुगतान न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद वे “HMWSSB WATER BILL UPDATE.apk” नाम की एक फाइल भेजते हैं और उसे मोबाइल में इंस्टॉल करने के लिए कहते हैं।

फोन कॉल कर दे रहे धमकी

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही यह फाइल इंस्टॉल की जाती है, ठग पीड़ित के मोबाइल पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेते हैं। वे कॉल डायवर्ट कर सकते हैं, स्क्रीन एक्टिविटी देख सकते हैं और बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी, जैसे OTP, तक पहुंच बना लेते हैं। इससे कुछ ही मिनटों में आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पुलिस आयुक्त ने किया सतर्क रहने का आग्रह

हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनजान स्रोत से भेजी गई APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पानी का बिल केवल हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) के आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए ही भुगतान करें।

संदिग्ध कॉल की तुरंत करें शिकायत

यदि कोई संदिग्ध कॉल आए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साइबर ठगी के शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही ऐसे साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button