वेव्स बाज़ार ने की 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई : संजय जाजू

मुंबई, वेव्स शिखर सम्मेलन की प्रमुख वैश्विक बाज़ार पहल, मीडिया और मनोरंजन उद्योग में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए शक्तिशाली उप्रेरक के रूप में वेव्स बाज़ार उभरा। क्रिएटर्स को निवेशकों, खरीददारों और सीमाओं के पार सहयोगियों से जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया वेव्स बाज़ार भारत को कंटेंट कॉमर्स के लिए एक रणनीतिक पेंद्र के रूप में परिवर्तित होने के लिए तैयार है।

वेव्स बाज़ार-2025 ने व्यापार में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। साथ ही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गठबंधन किए। आज यहाँ संवाददाता सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने बताया कि उद्घाटन संस्करण में वेव्स बाज़ार ने दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका, जर्मनी, रूस, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड सहित 22 से अधिक देशों के प्रमुख खिलाड़ियों को एक साथ लाया और इसमें 95 वैश्विक खरीददारों और 224 विक्रेताओं की भागीदारी रही।

प्रमुख खरीददारों में नेटफ्लिक्स, अमेज़ॉन प्राइम वीडियो, मेटा, डिज़नी स्टार, ज़ी एंटरटेनमेंट, बनीजय एशिया, वार्नर ब्रो. डिस्कवरी, सोनी लिव, वाईआरएफ, धर्मा, जियो स्टूडियो, रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल और रशलेक मीडिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 115 फिल्म निर्माताओं ने अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों के सामने पूर्ण की गई रंचनाएँ प्रस्तुत कीं।

यह भी पढ़ें… भारत का वेव्स शिखर सम्मेलन – रचनात्मकता और वाणिज्य का मेल

व्यूइंग रूम से 15 बेहतरीन प्रॉजेक्ट को टॉप सिलेक्ट के तौर पर चयनित कर शोकेस्ड लाइव दिखाया गया। इन फिल्म निर्माताओं को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सम्मानित किया। साथ ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ श्रेष्ठ शीर्षकों में से एक को चयनित किया। मार्पेट क्रीनिंग में प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं की 15 उल्लेखनीय और सराहनीय परियोजनाओं को दिखाया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button