बेहतर सेवा के लिए राजस्व प्रणाली में कर रहे हैं आमूलचूल परिवर्तन : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद, राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि आम जनता को तेजी से पारदर्शी और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए राजस्व प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले शासकों के मनमाने फैसलों से राजस्व प्रणाली पूरी तरह बर्बाद हुई। पिछले दो वर्षों में सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में राज्य सरकार सुधारों को लागू करते हुए राजस्व सेवाओं को लोगों के करीब ला रही हैं। उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ सब रजिस्ट्रार कार्यालयों के लिए इंटीग्रेटेड भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री ने कहा कि आउटर रिंग रोड के भीतर 39 सब रजिस्ट्रार कार्यालयों को 11 क्लस्टरों में विभाजित किया गया। इन्हें सरकार पर कोई वित्तीय बोझ डाले बिना निजी निर्माण संस्थाओं द्वारा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनियों ने निर्माण पूरा होने के बाद पाँच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के लिए तीन से पाँच एकड़ भूमि पर सभी सुविधाओं के साथ परिसर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मेड़चल मलकाजगिरी जिले में इंटीग्रेटेड भवन निर्माण हेतु आधारशिला रखी गयी।

यह भी पढ़ें… मृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

बुधवार, 28 जनवरी को पटनचेरू व शंकरपल्ली मुख्य मार्ग के निकट एक और इंटीग्रेटेड भवन निर्माण के लिए भूमि पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सब रजिस्ट्रार कार्यालयों के लिए इंटीग्रेटेड भवनों का निर्माण जिला केंद्रों में किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई तैयार की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button