हमें भाजपा को अजेय बनाना है : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और जनसेवा पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर काम करने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि हमें भाजपा को ‘अजेय’ पार्टी बनाना है। शर्मा भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े : झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में आईईडी बम धमाके, सीआरपीएफ जवान घायल

शर्मा ने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है। हमें जनता के बीच में रहकर काम करना है और हमारी पार्टी को अजेय बनाना है।’’ उन्होंने कहा कि हमें पूरी ताकत के साथ जनता के बीच में रहकर काम करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी का झंडा भी फहराया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button