हैदराबाद-सोमशिला-श्रीशैलम के बीच शुरू करेंगे हेली पर्यटन : जूपल्ली
हैदराबाद, पर्यटन मंत्री जूपल्ली कृष्णा राव ने कहा कि राज्य में शीघ्र ही हेली पर्यटन सेवाएँ लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हेली पर्यटन के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। पर्यटकों को आसमान में छोटी सी सैर का आनंद और अनुभव प्रदान करने के लिए हेली पर्यटन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हैदराबाद से सोमशिला और फिर श्रीशैलम से होते हुए हैदराबाद तक हेली पर्यटन आयोजित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इससे हमारे पर्यटन क्षेत्र को भी नया मोड़ मिलेगा। इससे संबंधित विवरण जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।
मंत्री ने आज कोल्हापुर निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन विकास कार्यक्रमों का भूमि पूजन किया। इनमें सोमशिला वेलनेस विकास कार्य, आध्यात्मिक रिट्रीट नल्लामाला परियोजना, सोमशिला वीआईपी घाट – बोटिंग पॉइंट ट्रेंचिंग कार्य आदि शामिल हैं। अवसर पर मंत्री ने कहा कि इन कार्यों को एक वर्ष के भीतर पूरा करने के लिए कदम उठा रहे हैं। पानी का प्रवाह कम होने पर भी पर्यटकों को द्वीप पर लाने के लिए फ्लोटिंग जेट्टी स्थापित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें… पीसीसी राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक 23 अगस्त को
नई पर्यटन परियोजनाओं के विकास से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी। नल्लामाला जंगलों के बीच कृष्णा नदी के तट पर स्थित सोमाशिला और अमरगिरि की सुंदरता को देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में आएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पर्यटन परियोजनाओं के विकास से राज्य की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दिशा में कई पर्यटन परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करना है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



