महाशिवरात्रि पर पहन लें ये रंग, बरसेगी शिव कृपा

हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा के लिए महाशिवरात्रि साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता हैI मान्यतानुसार महाशिवरात्रि पर ही महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ थाI माना जाता है कि महाशिवरात्रि रखने पर मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और शादीशुदा लोगों को अच्छे वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता हैI इस दिन भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत करते, पूजा, अनुष्ठान करते हैंI

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं तो कपड़े-परिधान के रंगों का भी ध्यान रखें, क्योंकि कई रंग ऐसे हैं, जो भोलेनाथ को पसंद नहीं हैI

महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए

माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना अतिशुभ होता हैI इसके अलावा आप लाल, पीले, गुलाबी, नारंगी और सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैंI ये सारे ही रंग भगवान शिव को प्रिय माने जाते हैंI शादीशुदा जोड़े को पूजा में खासकर लाल और पीले रंग के कपड़े पहनाना चाहिए, क्योंकि लाल रंग सौभाग्य, प्रेम और शक्ति का प्रतीक माना जाता हैI

 महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े न पहनें-

हिंदू धर्म के अनुसार, काला रंग किसी धार्मिक अनुष्ठान या उत्सव के लिए शुभ नहीं माना जाता हैI इसलिए महाशिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, ये रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतिक माना जाता हैI

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button