राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना

जयपुर, राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, इस समय सबसे न्यूनतम तापमान शेखावाटी क्षेत्र में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। शेष अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर व सामान्य के करीब है।

मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी दो तीन दोनों में तापमान में हल्की गिरावट होने तथा दो से चार दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button