तेलंगाना में मौसम का यू-टर्न आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
हैदराबाद: तेलंगाना में मौसम को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 मार्च से राज्य के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान की शुरुआत हो सकती है। इसके बाद 16 और 17 मार्च को पूरे तेलंगाना में भीषण आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों तूफान के साथ तेज बारिश और ओले गिरने की भी आशंका है, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
इससे पहले अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के बाद मौसम में अचानक बदलाव आएगा, जिससे तेज तूफान की स्थिति बन सकती है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पर नजर रखें। किसानों को भी खेतों और फसलों की सुरक्षा के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े– सशक्त महिला किरदारों को मुख्यधारा में जगह मिलने का संकेत : रानी मुखर्जी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



