पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष वोंग से बात की

Ad

नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष पेनी वोंग से बात की और पश्चिम एशिया संकट के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

पश्चिम एशियाई गैस केंद्रों पर नये हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में जयशंकर और वोंग ने फोन पर बातचीत की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष वोंग से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। हमने हिंद-प्रशांत मुद्दों पर भी चर्चा की। ईरान के रणनीतिक साउथ पार्स गैस फील्ड पर बुधवार को इजराइल के हमले के बाद कतर के एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) केंद्र रास लाफान समेत कई खाड़ी देशों में प्रमुख ऊर्जा अवसंरचनाओं पर ईरान ने तीव्र जवाबी कार्रवाई की। (भाषा)

यह भी पढे़: भारत के उदय को रोका नहीं जा सकता : जयशंकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button