प. बंगाल कोयला घोटाले में आई-पैक अधिकारियों पर ईडी का छापा
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई शहरों में, राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से जुड़े कुछ परिसरों पर बृहस्पतिवार को नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कोयले की कथित तस्करी और चोरी की जांच के तहत बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली स्थित कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक ऋषि राज सिंह का परिसर भी जांच के दायरे में है।
यह भी पढ़े: केजरीवाल समन केस : हाईकोर्ट पहुंची ईडी की चुनौती
केंद्रीय जांच एजेंसी ने जनवरी में इस मामले में आई-पैक कार्यालय और इसके संस्थापक एवं निदेशकों में से एक प्रतीक गांधी के कोलकाता स्थित आवास पर छापेमारी की थी। सिंह को हाल में ईडी ने बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जारी चुनाव कार्यों का हवाला देते हुए उन्हें जारी किए गए नोटिस को रद्द करने का अनुरोध करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



