Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें बागदा सीट से सोमा ठाकुर भी शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, नटबाड़ी से गिरिजा शंकर राय और सीताई से आशुतोष वर्मा चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े : दिल्ली : ऊंटों के जरिए शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

इसके अलावा, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फाल्टा से देबांशु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देवाशीष धर और पांचला सीट से रंजन कुमार पॉल मैदान में उतरेंगे। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को कराया जाएगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button