पश्चिम ज़ोन टास्क फोर्स के शिकंजे में तीन शातिर चोर

हैदराबाद, पश्चिम ज़ोन टास्क फोर्स पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ़्तार कर उनके पास से चार मोटरसाइकिलें और चुराए गए कपड़े बरामद किए।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त मो. इकबाल सिद्दिक ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर और सूत्रों से मिली जानकारी के जरिए टास्क फोर्स इंस्पेक्टर सी.एच. यादेन्दर ने तीन शातिर चोरों को बालानगर चौराहे के पास गिरफ़्तार किया। गिरफ़्तार चोरों की पहचान बी. के. गुड़ा निवासी व एस.आर. नगर पुलिस थाने के राउड़ी शीटर सरदार जगजोत सिंह उर्फ साहिल (24), सनतनगर निवासी अजमेरा मुरली कुमार और बलकमपेट निवासी सिरसुवल तिलक (19) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े:   दो कुख्यात आतंकी गिरफ़्तार

इनके खिलाफ नाचारम, कुशाईगुड़ा, कीसरा, अलवाल और जवाहरनगर पुलिस थाने में वाहन चोरी और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर उठाकर चोरी करने के पाँच मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सरदार जगजोत सिंह एस. आर. नगर पुलिस थाने का राउड़ी शीटर है और वह अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर अपने शौक पूरे करने के लिए दुपहिया वाहन चुराने के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर उठाकर चोरियाँ कर रहा था। तीनों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button