मैरिज काउंसलिंग क्या है?

(जानकारी)

ब्यूटी पार्लर, मनोचिकित्सालय, स्लिमिंग सेंटर आदि की तरह मैरिज काउंसलिंग भी आज की आधुनिक जिन्दगी का हिस्सा है। यद्यपि मैरिज काउंसलिंग के नाम पर केवल पैसे लूटने वाले बहुत हैं, पर अगर वे मनोवैज्ञानिक, ट्रेंड, अनुभवी सोशल वर्कर हैं तो उनसे उम्मीद की जा सकती है।

मैरिज काउंसलर भावी पति-पत्नी को शादी के बाद की हकीकत से रूबरू करा के शादी के बाद आने वाली आम समस्याओं के प्रति सचेत कर उनसे निपटने के तरीके बताते हैं। इतना ही नहीं, चूंकि ससुराल वालों में भी सामंजस्य महत्वपूर्ण होता है, इसलिए मैरिज काउंसलर डॉक्टर मीरा माथुर के अनुसार काउंसलिंग उनके लिए भी उतनी ही अहम मानी जानी चाहिए।
काउंसलिंग के क्या लाभ भी हैं?

वैवाहिक जीवन का आधार स्तंभ सेक्स है, लेकिन चूंकि सेक्स हमारे यहां विमर्श के लिए एक वर्जित विषय रहा है अत युवा इसके बारे में जानकारी हासिल करने से झिझकते हैं। आधी-अधूरी जानकारी से ही वे वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते हैं। नतीजा कई बार किसी छोटी-मोटी साइकोलोजिकल प्रॉब्लम को वे शारीरिक दोष मान बैठते हैं।

वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए क्यों जरूरी है मैरिज काउंसलिंग

कई बार इसी के चलते वे नीम हकीमों के चक्करों में फंस कर अपना समय और पैसा बर्बाद कर लेते हैं। उनके भय को कुछ झूठे चिकित्सक खूब भुनाते हैं। मैरिज काउंसलर युवाओं को पूरी सेक्स एजुकेशन देकर वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के गुर बताते हैं। साथ ही गर्भनिरोध के लेटेस्ट वैज्ञानिक उपाय बताते हैं। वे ये सब बातें भावी दंपति की आयु तथा अन्य जरूरी बातों को ध्यान में रख कर करते हैं।

वे लड़कों को भी उनकी जिम्मेदारियां समझाते हैं। मैरिज काउंसलर मनीष मेहता बताते हैं कि काउंसलर भी एक मनोविश्लेषक की भांति उन्हें ट्रीट करता है। उससे बातें करते हुए उनकी जो सोच सामने आती है, उससे पता लग सकता है कि विवाहोपरांत इनके बीच कांपेटिबिलिटी संभव है या नहीं। इससे शादी के लिये फैसला ले पाना सरल हो जाता है।

यह भी पढ़ें: वी हब ने लांच किया प्री-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम वी रीच

सिद्धांत मुखर्जी, जो मैरिज ब्यूरो और मैरिज काउंसलिंग दोनों साथ चला रहे हैं, दावा करते हैं कि उनके यहां काउंसलिंग के बाद विवाह शर्तिया सफल होंगे।

दरअसल, शादी के बाद एक नया जीवन शुरू होता है। उसमें हर कदम पर जिम्मेदारियां ही जिम्मेदारियां हैं। हर भावी दंपति सुखी एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना करता है। यार-दोस्तों या सखी-सहेलियों की अपरिपक्व, कई बार अनैतिक, खुदगर्जी सिखलाने वाली बातों से अच्छा है किसी अच्छी प्रतिष्ठित जगह से काउंसलिंग कर ली जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button