कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले बयान दे रहे सीएम पर डीजीपी क्या कदम उठा रहे हैं बताएँ : हरीश राव

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव ने राज्य के डीजीपी से प्रश्न किया कि राज्य में संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर का संविधान अमल में है या मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का संविधान लागू हो चुका है? यदि नहीं बताएं कानून व्यवस्था बिगाड़ने जैसे खुलेआम बयान दे रहे मुख्यमंत्री पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

भारास विधायक दल के उप नेता हरीश राव ने खम्मम में कांग्रेस की एक बैठक में दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीआरएस के झंडों को उखाड़ फेंकने का खुलेआम दिया गया बयान कानून व्यवस्था को बिगाड़ना नहीं तो और क्या है, डीजीपी बताएं? उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लोकतंत्र द्रोही करार देते हुए कहा कि नोट के बदले वोट मामले में रंगे हाथों धरे गए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने फिर अब तेदेपा पर सार्वजनिक तौर पर प्रेम उंडेला है इसके पीछे क्या राज है?

यह भी पढ़ें… योजनाओं की अमलावरी में बीआरएस बाधक : रेवंत रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button