2029 का विधानसभा चुनाव लड़ूँगी : कविता
हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व विधान परिषद सदस्य के. कविता ने स्पष्ट किया कि भारत राष्ट्र समिति (भारास) में अब वह कभी वापस नहीं जाएँगी। वह वर्ष 2029 में होने वाले विधानसभा चुनावी मैदान में तेलंगाना जागृति प्रत्याशी के रूप में उतारेंगीं।
कविता ने तेलंगाना जागृति जनम बाटा यात्रा के तहत गदवाल के दौरे के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बीआरएस नेताओं ने चुनाव में षड्यंत्र रचकर उन्हें (कविता को) हराया। मना करने पर भी जबरन एमएलसी पद दिया गया। अब वह एमएलसी पद व बीआरएस से त्याग-पत्र दे चुकी हैं। उस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वह हमेशा जनता के बीच रही हैं। जब वह निजामाबाद से सांसद थीं, तब मना उरू-मना एमपी (अपना गाँव-अपनी सांसद) कार्यक्रम के तहत जनता की बीच रहा करतीं थीं, लेकिन उन्हें निजामाबाद तक ही कैद करके रख दिया गया था।
यह भी पढ़ें… सदाशिवपेट गंगाकटवा नहर के नवीनीकरण पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
इसलिए तेलंगाना में नहीं घूम पाईं। उन्होंने कहा कि अब वह स्वतंत्र हैं, जागृति के तहत राज्य का दौरा करके जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएँ जान रही हैं। अध्ययन करके उनके परिष्कार के लिए सरकार पर हर तरीके से दबाव बनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने तेलंगाना में साक्षरता दल निरंतर घटने पर चिंता जताते हुए कहा कि देशभर में साक्षरता दर बढ़ती जा रही है, लेकिन तेलंगाना में विशेषकर महिला साक्षरता दर घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में तेलंगाना राइजिंग उत्सव मनाना बेमानी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



