सिंचाई विभाग की भूमि की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएँगे : उत्तम कुमार रेड्डी

हैदराबाद, सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य भर में सिंचाई विभाग की भूमि की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनों पर अतिक्रमण है, तो इस मुद्दे को नज़रअंदाज़ करने का सवाल ही नहीं उठता। अतिक्रमण की गई ज़मीनों को तुरंत वापस लेंगे और उनके चारों ओर फेन्सिंग लगायी जाएगी।

उत्तम कुमार रेड्डी ने गुरुवार को सचिवालय में हैद्रा और सिंचाई अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंचाई विभाग से संबंधित भूमियों की सुरक्षा के लिए उठाये जा रहे कदमों की समीक्षा की। बैठक में सिंचाई विशेष सचिव प्रशांत जीवन पाटिल, हैद्रा आयुक्त रंगनाथ और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अवसर पर मंत्री ने कहा कि मुख्यत हैदराबाद के गंडीपेट और राजेंद्र नगर क्षेत्रों में लगभग 131 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया गया।

यह भी पढ़ें… सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी के खिलाफ मामला खारिज

इन अतिक्रमणों पर जिला न्यायालय में 20 मामले और उच्च न्यायालय में 2 मामले लंबित हैं। उन्होंने बताया कि भूमि की सुरक्षा में आने वाली किसी भी कानूनी जटिलता से निपटने के लिए विशेष वरिष्ठ अधिवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंचाई विभाग अतिक्रमित भूमि के अधिग्रहण में सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में सिंचाई नहरों के किनारे की भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं की जाँच करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button