31 को देर रात तक खुले रहेंगे वाइन शॉप, पब व बार
हैदराबाद, हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा आयुक्तालय की परिधि में आने वाले क्षेत्रों में नए साल के जश्न को देखते हुए 31 दिसंबर की देर रात तक वाइन शॉप, पब और बार खुले रहेंगे। तीनों आयुक्तालयों की पुलिस और आबकारी पुलिस ने विशेष अनुमति जारी की है।
आदेशों के अनुसार, वाइन शॉप को रात 12 बजे तक और पब व बार को रात 1 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी गई है। यह अनुमति केवल निर्धारित समय और तारीख के लिए मान्य होगी।
न्यू ईयर पर वाइन शॉप और पब के लिए विशेष अनुमति
पुलिस और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद शराब की बिक्री या परोसने पर संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों आयुक्तालयों की सीमा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी और संयुक्त टीमें औचक निरीक्षण करेंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



