तेलंगाना में विदा होने को तैयार सर्दी

हैदराबाद, भारतीय मौसम विभाग की हैदराबाद इकाई तथा तेलंगाना डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी ने कहा कि सर्दी का मौसम विदा होने वाला है। विभाग के अनुसार कल गुरुवार सर्दी का अंत होगा, क्योंकि शुक्रवार से तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। विभाग ने बताया कि 13 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 33 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है। रात का तापमान भी बढ़कर 16 से 18 डिग्री के बीच पहुँचने की संभावना है।

कुमरम भीम में रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और संगारेड्डी में 11.2 डिग्री रहा। कई उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हैदराबाद में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के अनुमान के मुताबिक, ज़्यादातर ज़िलों में तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

यह भी पढ़ें… लोकतंत्र की मजबूती हेतु केंद्र तथा राज्य में समन्वय आवश्यक : प्रो. तिरुपति राव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button