आचार्य विद्यासागरजी के आशीर्वाद से प्राकृत आध्यात्म शिविर-2026 सफल
हैदराबाद, प्राकृत भाषा, जैन दर्शन एवं श्रमण संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु श्रमण संस्कृति प्राकृत आध्यात्म शिविर-2026 का आयोजन श्री 1008 चंद्रप्रभ सरोवर जिनालय, हाईटेक सिटी में किया गया। शिविर मूलनायक 1008 चंद्रप्रभ भगवान की कृपा तथा आचार्य विद्यासागरजी, आचार्य समयसागरजी एवं सुधासागरजी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। आयोजन द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम समूह के तत्वावधान में किया गया।
शिविर में प्रख्यात प्राकृत विद्वान डॉ. पुलक गोयल (जबलपुर) के सान्निध्य में कुंदकुंदाचार्य कृत ग्रंथों एवं सिद्धांत का प्राकृत भक्ति पर आधारित अध्ययन कराया गया। शिविर के दौरान सायंकाल आयोजित परीक्षा में 40 सधर्मीजन प्राकृत आध्यात्म ग्रंथ कुंदकुंद का कुंदन पर आधारित परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में ईशान कपिल जैन ने प्रथम, विपुल जैन ने द्वितीय, विवेक जैन (माइक्रोसॉफ्ट) ने तृतीय तथा डॉ. अमिता मोदी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी 40 परीक्षार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें… समाज भूषण अलंकरण से नवाजे जाने पर बिजय मानधनी का अभिनंदन
शिविर में अंकित सिंघई, कपिल जैन, अमित जैन, अचिंत्य जैन, पंकज जैन, आदिश मोदी, अर्जित जैन, प्रीतेश जैन, विनीता जैन, प्रति जैन, भाविका जैन, सुषमा जैन, शुभी जैन, दिव्यांशी, स्नेहा सहित श्रावक-श्राविकाओं का सहयोग रहा। समापन अवसर पर डॉ. पुलक गोयल को उनके विशिष्ट शैक्षणिक योगदान हेतु सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



