मोदी सरकार के प्रयासों से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : रामचंदर राव

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के शासन में किए गए प्रयासों से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसका प्रारंभ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से हो चुका है, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता दी है। दुनिया के 156 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। रामचंदर राव ने स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (एसवीआईटी) व महबूब कॉलेज द्वारा सिकंदराबाद स्थित कॉलेज सभागार में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को गुरु का महत्व समझाया।

रामचंदर राव ने कहा कि जन्म देकर अभिभावकों ने जीवन दिया है, परंतु जीवन कैसे जिएँ, कैसे आगे बढ़े, इसका सही मार्ग गुरु ही दिखाते हैं। उन्होंने पाठशालाओं, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर तुरंत नियुक्तियाँ करने की सरकार से माँग की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु का सम्मान करने की सलाह देते हुए कहा कि वह स्वयं टीचर के पुत्र हैं, इसलिए गुरु का महत्व और अधिक जानते हैं।

यह भी पढ़ें… प्रवक्ताओं की आवाज ही पार्टी की ताकत – एन. रामचंदर राव

शिक्षकों का वेतन और शिक्षा व्यवस्था की मजबूती

रामचंदर राव ने राज्य के सरकारी पाठशालाओ के अध्यापकों, कॉलेज व विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों को समय पर वेतन नहीं दिए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से माँग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गुरुओं को समय पर वेतन दें। यही गुरु पूर्णिमा पर सभी गुरुओं को सही मायनो में उपहार होगा। उन्होंने सरकार से शिक्षा विभाग को पूरी तरह से मजबूत करने की माँग करते हुए कहा कि विभाग के हर कर्मचारी को समय पर वेतन मिलेगा, तो यह शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

शिष्यों को अच्छी शिक्षा देने का जिम्मा शिक्षकों पर है, परंतु उनकी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखने का जिम्मा सरकार पर होता है। महबूब कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पी.एल. श्रीनिवास ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु का सम्मान करने की सलाह विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कॉलेज में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं आदि की जानकारी दी। अवसर पर प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष नरेश यादव, प्रिंसिपल ईश्वर दारा, भागवत वाराणसी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button