बीआरएस के समर्थन से खानापुर चेयरपर्सन बनीं भाजपा की मोनिका

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अंकम मोनिका ने खानापुर नगरपालिका की चेयरपर्सन का पद जीत लिया, जबकि भारत राष्ट्र समिति के उम्मीदवार मुहम्मद शोएब को उप-चेयरमैन चुना गया। खानापुर नगरपालिका में बीआरएस और बीजेपी ने चार-चार सीटें हासिल की थीं, जिबक कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं थीं। एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने शेष सीट जीती थी। 12 सदस्यीय नगर परिषद के स्वतंत्र उम्मीदवार द्वारा कांग्रेस का समर्थन करने के बाद जब बराबरी की स्थिति बन गई, तो चुनाव को निलंबित कर दिया गया। बाद में बीएआरएस ने भाजपा की अंकम मोनिका को समर्थन देने की घोषणा की, जिससे उन्हें विजेता घोषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इब्राहिमपट्टनम नगरपालिका में बीआरएस ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑ़फ इंडिया (सीपीआई) के साथ गठबंधन कर चेयरपर्सन का पद जीत लिया। बीआरएस के पार्षद टी. सुदर्शन रेड्डी ने चेयरपर्सन का पद संभाला, जबकि बीजेपी की मुत्याला श्यामला भास्कर उप-चेयरमैन चुनी गईं।

मंचीरियल जिले के केतन पल्ली में 22 सदस्यीय नगरपालिका चुनाव बीआरएस-सीपीआई गठबंधन ने जीता। बीआरएस की गोडिशेला संध्या रानी चेयरपर्सन और सीपीआई की मित्तापल्ली सारिता उप-चेयरपर्सन चुनी गईं।

यह भी पढ़ें… जनता को राहत देने वाले विजनरी नेता मोदी : बूरा नरसय्या गौड़

हर्ष का विषय : एन.वी. सुभाष

भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता एन.वी. सुभाष ने खानापुर नगरपालिका चेयरपर्सन के तौर पर भाजपा की अंकम मोनिका की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पर जनता के बढ़ते विश्वास में यह एक और मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष कांग्रेस और मजलिस के षड्यंत्रों को भेदकर भाजपा ने खानापुर नगरपालिका चेयरपर्सन के तौर पर भगवा फहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत कांग्रेस के अहंकार पर चोट है। उन्होंने कहा कि यह जीत तेलंगाना में भाजपा के निरंतर आगे बढ़ने का संकेत है, जो खानापुर से प्रारंभ हुआ है।

यह परिवर्तन पूरे राज्य में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव के नेतृत्व, भाजपा विधायक दल के नेता ए. महेश्वर रेड्डी के समन्वय और स्थानीय नेताओं व कैडर की मेहनत का फल यह जीत है। उन्होंने कहा कि आदिलाबाद सांसद गोड्डम नगेश के मार्गदर्शन में भाजपा और मजबूत हो रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button