मैनपुरी में कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत

Ad

मैनपुरी (उप्र), मैनपुरी जिले के अटपुरा गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी तथा पति और दो अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मकान की दीवार मिट्टी की थी और टीन की छत थी। मकान मंगलवार रात को उस समय ढह गया जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए मौके पर पहुंचे। सिंह ने बुधवार को बताया, ‘‘छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीन का इलाज किया जा रहा है।’’

यह भी पढ़े : इंदौर : कार चार्जिंग धमाके से भीषण आग, 7 मृत

मृतकों की पहचान ब्रजेश की पत्नी रूबी (40) और उनके बच्चे दिलीप (आठ) और देवी (13) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान ब्रजेश (50), पल्लवी (पांच) और गुड़िया (15) के रूप में हुई है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उप जिलाधिकारी द्विवेदी ने बताया कि प्रशासनिक टीम फिलहाल नुकसान का आकलन कर रही है।

सिंह ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को नियमानुसार आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।’’ शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button