अवैध रूप से लॉटरी चलाने वाली महिला बेटे समेत गिरफ्तार

हैदराबाद, मेडिपल्ली पुलिस ने अवैध रूप से लकी ड्रॉ चलाते हुए कई लोगों से पैसा वसूलने वाली महिला व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मोहन कुमार ने बताया कि बोडुप्पल सर्कल, सूरज नगर कॉलोनी में रहने वाली सोथु सरस्वती (47) और उसके बेटे सोथु परशुराम (27) को अवैध रूप से लक्की ड्रॉ चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रत्येक कूपन के लिए 299 रुपये लेते थे और प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 5 कूपन दिए जाते थे।
कुल 5 हजार कूपनों में से 1500 कूपन कांच के ड्रॉ बॉक्स
इसके बाद लक्की ड्रॉ के तहत लोगों को कार, बुलेट बाइक, बाइक, स्कूटी और आईफोन जैसे बड़े-बड़े इनामों का लालच देकर लुभाया जाता था। कुल 5 हजार कूपनों में से 1500 कूपन कांच के ड्रॉ बॉक्स में मिले और 3.5 हजार कूपन मौके से बरामद हुए। पुलिस ने एक पेटीएम स्कैनर और एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े– जनगणना के नतीजे विकास के लिए दिशा-निर्देशक साबित होंगे : अमित शाह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



