विकाराबाद में लूटपाट के बाद महिला की हत्या
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र विकाराबाद के कारनकोटे में अज्ञात लोगों ने लूटपाट के बाद महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारनकोटे में रहने वाली पेदम्मा (45) आज सुबह अपने घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिली। महिला के गले पर तेजधार हथियार से काटे जाने के निशाने थे और शरीर से आभूषण भी गायब थे।
हत्या के बारे में जानकारी मिलने के बाद कारनकोटे पुलिस घटनास्थल का दौरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करते हुए पेदम्मा के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस ने 4 टीमों का गठन किया, तकनीकी टीमें सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जबकि अन्य टीम सेंधी कम्पाउंट समेत अन्य क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े: हैदराबाद में शराब के नशे में युवक ने मां को मौत के घाट उतारा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



