बिहार अग्रवाल संघ की महिला इकाई का गणगौर उत्सव
हैदराबाद, बिहार अग्रवाल संघ महिला इकाई द्वारा सिकंदराबाद पैराडाइज स्थित अग्रवाल समाज तेलंगाना बैंक्वेट हॉल में गणगौर उत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ।

यहाँ कार्यक्रम की संयोजक सरिता जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम गौरा-ईसरजी की गणगौर की भव्य बारात और अग्रसेनजी की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अवसर पर तंबोला व पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में महिला ने भाग लिया व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधा जैन व अतिथि प्रमिला व्यास ने भाग लेकर कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन करने को प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें… शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स के नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव के दो दिन शेष
कार्यक्रम का संचालन दीप्ति झुनझुनवाला ने किया, जिसमें लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता जैन, सोनल फिटकरीवाला, पूनम तालुका, मनीषा अग्रवाल, वर्षा फिटकरीवाला, राधा केजरीवाल, शिल्पा धानुका और खुशबू झुनझुनवाला का विशेष योगदान रहा। अवसर पर बिहार अग्रवाल संघ, तेलंगाना के उपाध्यक्ष संतोष टाटिया एवं मंत्री भीम फिटकरीवाला उपस्थित थे। अंत में सरिता जैन के आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





