महिलाओं के पर्स चुराने वाली महिलाएं गिरफ्त में
हैदराबाद, साइबराबाद की कुकटपल्ली पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं के हैंडबैग चोरी करने वाली तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेज दिया।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर के.वी. सुब्बाराव ने बताया कि महिलाओं के पर्स चुराने के मामले में फतेहनगर की बंडारी शालिनी (34), सनत नगर की गंबू माहेश्वरी (43) और उप्पु सरिता (38) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिलाएं सब्जी बाजारों और मेलों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं।
सुब्बाराव ने बताया कि प्रगति नगर निवासी नागमणि गत 13 जनवरी की रात स्थानीय सब्जी बाजार में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञातों उसका हैंडबैग चोरी कर लिया, जिसमें 40 हजार रुपये थे। इस मामले में पीड़िता ने 17 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर वाई जंक्शन के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रही तीन महिलाओं को आज सुबह हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास से 1,500 रुपये बरामद हुए। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़े: दिल्ली अस्पताल से नवजात अपहरण, दो महिलाएं गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



