महिलाओं ने संभाले प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म


महिला दिवस पर पीएम मोदी का अनोखा सशक्तिकरण पहल
महिला शक्ति और उपलब्धियों को प्रेरणादायी सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन महिलाओं को सौंप दिए हैं जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानियां और गहन सोच साझा करेंगी।
सफल महिलाओं ने प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियाँ
“अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण – हम एलिना मिश्रा एक परमाणु वैज्ञानिक और शिल्पी सोनी, एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और हम #महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का संचालन करने को लेकर रोमांचित हैं।
हमारा संदेश है कि भारत विज्ञान के लिए सर्वाधिक उपयुक्त स्थान है और इसलिए हम अधिकाधिक महिलाओं से इसमें आगे बढ़ने का आह्वान करते हैं।”
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
