महिला T20 वर्ल्ड कप की पुरस्कार राशि घोषित

दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को आगामी महिला टी-20 विश्व कप के लिए 82 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा की। इस विश्व कप का आयोजन दो महीने बाद इंग्लैंड एवं वेल्स में होगा। कुल पुरस्कार राशि में पिछले सत्र की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

टूर्नामेंट के पिछले सत्र में 10 टीमों ने भाग लिया था, लेकिन 12 जून से पाँच जुलाई तक सात स्थानों पर खेले जाने वाले आगामी विश्व कप में 12 टीमें भाग लेंगी। इसका फाइनल लॉईस क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित पिछले सत्र की कुल पुरस्कार राशि 7,958,077 डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) थी, जो अब बढ़कर 8,764,615 डॉलर (लगभग 82 करोड़ रुपये) हो गई है।

33 मैचों का यह टूर्नामेंट 24 दिनों तक चलेगा

विजेता टीम को 23,40,000 डॉलर (लगभग 21.8 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को 11,70,000 डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) प्राप्त होंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6,75,000 डॉलर (लगभग 6.29 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि प्रत्येक ग्रुप मैच जीतने पर टीमों को 31,154 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) मिलेंगे। आईसीसी ने यहाँ विज्ञप्ति में कहा कि सभी 12 प्रतिभागी टीमों को कम से कम 2,47,500 डॉलर (लगभग 2.06 करोड़ रुपये) का सुनिश्चित पुरस्कार मिलेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को बर्मिंघम के एडजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच से होगी। इस विश्व कप में भाग लेने वाली अन्य टीमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, आयरलैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं।

33 मैचों का यह टूर्नामेंट 24 दिनों तक चलेगा। इस बीच, टी-20 विश्व कप ट्रॉफी मेजबान शहवें का दौरा करेगी और लंदन में इसका समापन होगा। स्कॉटलैंड में सात से 10 मई तक इसका पहला पड़ाव होगा। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि महिला क्रिकेट का विकास लगातार तेज हो रहा है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 12 टीमों तक विस्तार और रिकॉर्ड पुरस्कार राशि, एक मजबूत और अधिक प्रतिस्पर्धी वैश्विक खेल के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button