महिला विश्व कप : इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर आसान जीत

विशाखापट्टनम, इंग्लैंड ने स्पिनरों के कमाल और एमी जोन्स की शानदार पारी की मदद से रविवार को यहाँ महिला विश्व कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड को आ विकेट से हराकर स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन की विदाई को यादगार नहीं बनने दिया।
न्यूजीलैंड की कप्तान डिवाइन ने अपने अंतिम वनडे मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनके बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे और उसकी पूरी टीम 38.2 ओवर में 168 रन पर आउट हो गई।
इंग्लैंड ने दो विकेट पर 172 रन बनाकर 124 गेंद शेष रहते हुए आसानी से जीत हासिल की। जोन्स ने 92 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने टैमी ब्यूमोंट (40) के साथ पहले विकेट के लिए 75 रन और हीथर नाइट (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। डिवाइन ने नाइट के रूप में अपने कॅरियर का अंतिम विकेट लिया।
इस जीत से इंग्लैंड 11 अंक लेकर अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका था, जहाँ उसका सामना 29 अक्तूबर को गुवाहाटी में तीसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका से होगा। दूसरा सेमीफाइनल इसके एक दिन बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि वह इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी कप्तान डिवाइन को जीत के साथ विदाई देगी, जिन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह वनडे क्रिकेट में उनका आखिरी मैच होगा।
सोफी डिवाइन का वनडे करियर समाप्त, इंग्लैंड की जोरदार वापसी
न्यूजीलैंड ने चार अंक के साथ छ स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और अनुभवी सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा तथा फुलटॉस गेंद पर अपना विकेट गंवा बैा। इसके बाद 20 वर्षीय जॉर्जिया प्लिमर ने 57 गेंदों पर 43 रन की रोमांचक पारी में सात चौके लगाए और दूसरे विकेट के लिए अमेलिया केर के साथ 82 गेंदों पर 68 रन जोड़े, लेकिन इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की और एलिस कैप्सी ने अमेलिया केर को पवेलियन की राह दिखा दी, जिन्होंने 43 गेंद पर 35 रन बनाए जिसमें पाँच चौके शामिल हैं।
इसके बाद चार्ली डीन ने अगले ओवर में प्लिमर को पगबाधा आउट कर दिया और इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक और दक्षिण अफ्रीका तथा बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाली सोफी डिवाइन ने अपने अंतिम एकदिवसीय मैच की शुरुआत धैर्य और उद्देश्य के साथ की थी, लेकिन वह अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाई और 35 गेंद पर 23 रन बनाकर स्टंप आउट हो गई।
इस तरह से डिवाइन के 15 वर्ष तक चल वनडे कॅरियर का अंत हो गया। जब वह पवेलियन लौट रही थी, तो दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने उनका अभिवादन किया। इंग्लैंड के स्पिनवें ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, जबकि उसकी स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन मैदान पर नहीं थीं, जिन्हें क्षेत्ररक्षण करते समय कंधे में चोट लग गई थी।
यह भी पढ़े : रोहित और कोहली को इस तरह खेलते देखना अच्छा लगा : शुभमन गिल
स्कोर बोर्ड
न्यूजीलैंड : सूजी बेट्स का. सब बो. स्मिथ 10, जॉर्जिया प्लिमर पगबाधा बो. डीन 43, अमेलिया केर का. डीन बो. कैप्सी 35, सोफी डिवाइन का. जोन्स बो. नैट साइवर ब्रंट 23, ब्रुक हॉलिडे का. डंकले बो. एक्लेस्टोन 4, मैडी ग्रीन का. एवं बो. कैप्सी 18, इसाबेला गेज बो. स्मिथ 14, जेस केर रन आउट 10, रोजमैरी मैयर पगबाधा बो. नैट साइवर ब्रंट 0, ली ताहुहू का. डीन बो. स्मिथ 2, एडेन कार्सन नाबाद 1. अतिरिक्त : 8 रन। कुल : (38.2 ओवर में) 168 रन पर सभी आउट। विकेट पतन : 1-21, 2-89, 3-89, 4-101, 5-128, 6-155, 7-157, 8-162, 9-166. गेंदबाजी : लॉरेन बेल 6-0-35-0, लिन्से स्मिथ 9.2-0-30-3, नैट साइवर ब्रंट 7-0-31-2, चार्ली डीन 7-0-21-1, एलिस कैप्सी 6-0-34-2, सोफी एक्लेस्टोन 0.4-0-4-1, सोफिया डंकले 2.2-0-12-0।
इंग्लैंड : एमी जोन्स नाबाद 86, टैमी ब्यूमोंट पगबाधा बो. ताहुहू 40, हीथर नाइट पगबाधा बो. डिवाइन 33, डानी वाट होज नाबाद 2. अतिरिक्त : 11 रन। कुल : (29.2 ओवर में दो विकेट पर) 172 रन। विकेट पतन : 1-75, 2-158. गेंदबाजी : रोजमैरी मेयर 5-0-33-0, जेस केर 5-0-38-0, सोफी डिवाइन 4.2-0-20-1, अमेलिया केर 6-0-31-0, ली ताहुहू 4-1-9-1, ईडन कार्सन 2-0-18-0, सूजी बेट्स 3-0-21-0। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



