Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

बारिश के कारण श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप मैच रद्द

कोलंबो, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को यहां आईसीसी महिला विश्व कप मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस मैदान पर 11 मैच में यह पाँचवाँ मैच है, जो बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है, जिससे टूर्नामेंट की योजना पर सवाल उ रहे हैं। बारिश रुकने के बाद टॉस हुआ और उसके बाद पाकिस्तान ने 4.2 ओवर में बिना विकेट गँवाए 18 रन बना लिए थे। इसके बाद फिर बारिश आ गई।

इससे पहले बारिश के कारण टॉस में तीन घंटे से ज्यादा की देरी के बाद मैच 34-34 ओवर का कर दिया गया था। यह हैरानी की बात नहीं है कि इस समय पूर्वेत्तर मानसून इस क्षेत्र में दस्तक देता है, फिर भी आयोजक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चले, जिससे टीमों और प्रशंसकों को मौसम की मार झेलनी पड़ी। रद्द हुए मैचों ने श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को भी प्रभावित किया, क्योंकि मेजबान टीम एक जीत, तीन हार और बारिश के कारण तीन रद्द मैचों से पाँच अंक लेकर आ टीमों की तालिका में पाँचवें स्थान पर रही।

बारिश से पाकिस्तान का अभियान समाप्त, अटापट्टू का आखिरी मैच

पाकिस्तान ने सात मैचों में बिना किसी जीत के अपने अभियान का अंत किया। उसे चार हार का सामना करना पड़ा और तीन मैच में कोई नतीजा नहीं निकला। टॉस में तीन घंटे से ज्यादा की देरी हुई, क्योंकि तेज हवाओं और बार-बार पिच के निरीक्षण के बीच मैदानकर्मी कवर्स लेकर इधर-उधर भागते रहे, लेकिन अंपायरों को संतुष्ट करने में नाकाम रहे। यह सब अलग-अलग तीव्रता की बारिश के बीच हुआ।

खिलाड़ी बारिश रुकने की उम्मीद में मैदान पर डटे रहे, लेकिन लगातार बारिश के कारण अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार रात 8.10 बजे मैच रद्द करना पड़ा। श्रीलंका के इस आखिरी ग्रुप मैच में सभी की निगाहें कप्तान चामरी अटापट्टू पर थीं, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से टीम की कप्तानी कर रही हैं। यह 35 वर्षीय इस खिलाड़ी के कॅरियर का आखिरी वनडे विश्व कप मैच माना जा रहा था।

यह भी पढ़े : बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड महिला टीम का अभ्यास रद्द

हालाँकि उन्होंने अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है, लेकिन अगर यह वाकई अंत था तो यह श्रीलंकाई खिलाड़ी भारी मन से मैदान से विदा होंगी। भारत के साथ चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान के सभी मैच यहाँ खेले जा रहे हैं। भारत टूर्नामेंट के अधिकांश मैचों की मेजबानी कर रहा है। मैच रद्द करने से पहले दोनों मैदानी अंपायरों ने क्यूरेटर और चौथे अंपायर से बात की और फिर मैदान से चले गए। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button