Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

पंजाब नेशनल बैंक में कार्यशाला आयोजित

हैदराबाद, पंजाब नेशनल बैंक, अंचल कार्यालय, हैदराबाद द्वारा आज बेहतर राजभाषा क्रियान्वयन के उद्देश्य से देश-विदेश में बढ़ती हिन्दी की बेल विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर सुनील कुमार चुघ, मुख्य महाप्रबंधक एवं अंचल प्रबंधक ने कहा कि देश-विदेश में बढ़ती हिन्दी की बेल जैसे व्यापक एवं महत्वपूर्ण विषय पर आज की कार्यशाला विश्व स्तर पर हिन्दी भाषा की जीवंतता, उसके लचीलेपन और इसके प्रभाव एवं विस्तार को दर्शाती है।

भारत में हिन्दी भाषा की जड़ें हमारी संस्कृति, परंपरा, जनजीवन में समाई हुई हैं और विदेशों में हिन्दी भारत एवं भारतीयता के बढ़ते प्रभाव के बीच विस्तारित हो रही है। विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों ने हिन्दी की जड़ों को और गहरा किया है। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है कि डॉ. जवाहर कर्नावट, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशों में हिन्दी पत्रकारिता के विषय विशेषज्ञ माने जाते हैं, हमारे बीच उपस्थित हैं।

यह भी पढ़ें… पंजाब नेशनल बैंक की चित्र लेखन प्रतियोगिता संपन्न

हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास और वैश्विक योगदान

विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. जवाहर कर्नावट, निदेशक, अंतरराष्ट्रीय हिन्दी केंद्र, रबींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, भोपाल एवं सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (राजभाषा) ने विविध उद्धरणों के माध्यम से विदेशों में हिन्दी पत्रकारिता के समृद्ध इतिहास को रेखांकित किया। डॉ. कर्नावट ने महात्मा गांधी द्वारा विदेशी धरती से तीन भारतीय भाषाओं एवं अंग्रेजी यथा, गुजराती, हिन्दी, तमिल में संपादित अखबार इडियन ओपिनियन पर विमर्श प्रस्तुत करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रिका में यह कहा जाता है कि आपने मुझे मोहनदास दिया, हमने आपको महात्मा सौंपा। उन्होंने राष्ट्र की व्यापकता एवं समावेशिकता में हिन्दी पत्रकारिता के विविध भाषाई पक्षों के साथ हिन्दी के सांस्कृतिक एवं सामाजिक पक्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गदर आंदोलन, डॉ. मणिलाल, लाला हरदयाल, देवनागरी लिपि आदि विभिन्न उप-विषयों के माध्यम से भारतीय इतिहास में हिन्दी पत्रकारिता के समृद्ध इतिहास से श्रोताओं को उन्होंने परिचित कराया। धन्यवाद ज्ञापन उप अंचल प्रबंधक एवं महाप्रबंधक वन्दना पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. साकेत सहाय, मुख्य प्रबंधक(राजभाषा) द्वारा किया गया। अवसर पर सहायक महाप्रबंधक सी.वी. राव, सी वी. वासुदेव रॉय, नित्यकल्याणी आर., श्यामा कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button