विश्व हिन्दू महासंघ की गौ महाआरती कल

हैदराबाद, विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा रविवार, 4 मई को ललित कला तोरणम, पब्लिक गार्डन, नामपल्ली में गौ महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। अवसर पर गौ माता के सम्मान में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सोमाजीगुड़ा स्थित प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के तेलंगाना अध्यक्ष वैभव सूर्य एवं लव फॉर काऊ फाउंडेशन के संस्थापक जसमत पटेल ने बताया कि गौ महा आरती कार्यक्रम पहली बार शहर में भव्यता से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 4 मई को सुबह 6 बजे गौ वॉक (1 किमी) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्म अभिनेता, मशहूर हस्तियाँ और भक्त हिस्सा लेंगे।

इसमें प्रभाकर कविता, अमानी, कौशिक, शिरिषा, राधा कृष्णा, मिर्ची माधवी, हरिकृष्णा, ए.लक्ष्मी, सरनाथ निटाला, राजश्री, शांति रेड्डी, श्रीलक्ष्मी सहित अन्य शामिल हैं। वैभव सूर्या ने बताया कि सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक महा चंडी हवन (3 घंटे) का आयोजन गौ माता की रक्षा और कल्याण के लिए विशेष तौर पर ललित कला तोरणम में किया जाएगा। इससे साथ सुबह 8 से 11 बजे तक गौ कथा होगी, जिसमें कथा वाचक आनंददासजी महाराज (वृंदावन) विशेष रूप से गौ माता की महत्ता बताएँगे।

यह भी पढ़ें… अमावस्या पर भक्तों ने की गौ सेवा

गौ आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं की सहभागिता

शाम 4 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम 6 से रात 8 बजे तक गौ आरती होगी, जो पूर्ण रूप से गौ माता को समर्पित रहेगी। कार्यक्रम में लव फॉर काऊ फाउंडेशन, गोवत्स फाउंडेशन, युग तुलसी फाउंडेशन, भारतीय प्राणी मित्र संघ, ग्लोबल हिन्दू फेडरेशन, कांची वेल्फेयर सोसाइटी, अखिल भारत गौ सेवा फाउंडेशन, ऑल इंडिया ओल्ड टेम्पल रिनोवेशन ट्रस्ट, प्राणी मित्र रमेश जागीरदार फाउंडेशन एवं श्री छत्रपति शिवाजी महाराज फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहेगा।

कार्यक्रम में केन्द्राय मंत्री जी. किशन रेड्डी, सांसद बंडी संजय, ईटेला राजेन्द्र, भाजपा नेता रघुनंदन राव, बंगारू श्रुति, विधायक ई. महेश्वर, समाजसेवी नरेन्द्र गोयल, जैन मुनि चन्द्रयशविजयजी म.सा. हिस्सा लेंगे। वैभव सूर्य ने कार्यक्रम में सभी हिन्दू भक्तों, गौ भक्तों व समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। अवसर पर जसमत पटेल, ग्लोबल हिन्दू फेडरेशन के सी.डी. चव्हाण, विश्व हिन्दू महासंघ के महासचिव डॉ. समता, राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथजी, मुकेश चौहान जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button