शिव के रूद्र रूप की करें पूजा

कालाष्टमी व्रत

हिंदू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व रखता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की उपासना की जाती है।

कालाष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान भैरव की पूजा करने से व्यक्ति को भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन सच्चे मन से पूजा करने से शत्रु बाधा कम होती है, ग्रह दोष शांत होते हैं, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

पूजा विधि

कालाष्टमी की सुबह व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान भैरव की विधि-विधान से पूजा करें। घर के मंदिर में भगवान भैरव की प्रतिमा स्थापित करें। उन्हें कुमकुम, अक्षत और फूल अर्पित करें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

भैरव चालीसा या भैरव मंत्र का जाप करें। भगवान को मिठाई, फल और नारियल का भोग लगाएं। कई स्थानों पर इस दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने की भी परंपरा है, जिसे शुभ माना जाता है। किसी का अपमान या झगड़ा न करें। मांस और शराब का सेवन न करें। झूठ बोलने और गलत काम करने से बचें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button