डेली हिन्दी मिलाप द्वारा हिन्दी दिवस 2025 के अवसर पर लेखन प्रतियोगिताएँ – रचनाएँ आमंत्रित
14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डेली हिन्दी मिलाप द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए हिन्दी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पुरस्कृत रचनाओं का प्रकाशन `हिन्दी दिवस 2025 विशेष परिशिष्ट’ (14 सितंबर, 2025) में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का विवरण निम्नानुसार है –
नारा लिखें प्रतियोगिता
हिन्दी की शान, उपयोगिता और महत्व को दर्शाते हुए एक से चार पंक्तियों में स्वरचित स्लोगन या नारा आमंत्रित।
- एक पाठक का एक ही नारा (प्रथम प्राप्त) स्वीकृत किया जाएगा।
- चयनित श्रेष्ठ 5 नारे पुरस्कृत व प्रकाशित किए जाएँगे।
- नारा भेजने की तिथि – मंगलवार, 2 सितंबर 2025, प्रात 10 बजे से सायं 7 बजे तक।
- इस व्हाट्सैप नंबर पर भेजें – 76749 99966
पुरस्कार राशि – रु. 2000.00
लेखन प्रतियोगिता
सभी के लिए
निम्न में से किसी एक विषय पर लेख (शब्दसीमा 400) आमंत्रित –
- मेरे जीवन में हिन्दी की उपयोगिता
- संपर्क बनाने में हिन्दी की भूमिका
- हमारी हिन्दी – हमारी पहचान
- सोशल मीडिया पर हिन्दी का बोलबाला
इंटर से स्नातकोत्तर तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए
निम्न में से किसी एक विषय पर लेख (शब्दसीमा 400) आमंत्रित-
- भिन्न भाषा-भाषियों को जोड़ती है हिन्दी
- डिजिटल दुनिया में हिन्दी के समक्ष चुनौतियाँ
- दक्षिण की फिल्मों को उत्तर भारत में ले जाने वाली भाषा
- सोशल मीडिया पर क्यों और कैसे बढ़ रहा है हिन्दी का जादू
10 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए
निम्न में से किसी एक विषय पर लेख (शब्दसीमा 300) या चित्र आमंत्रित –
- हिन्दी के प्रति मेरी भावना
- हिन्दी का जीवन में महत्व
नियम
- ईमेल से प्राप्त हिन्दी में टाइप की हुई रचनाएँ ही स्वीकृत की जाएँगी।
- ईमेल के सब्जेक्ट में हिन्दी दिवस प्रतियोगिता 2025 लिखें।
- रचना के साथ अपना नाम,पता, शैक्षणिक संस्था का नाम लिखें और अपनी तस्वीर और एक फोटो आईडी की प्रति नत्थी करें।
- प्रत्येक वर्ग से 5-5 श्रेष्ठ रचनाएँ पुरस्कार के लिए चयनित की जाएँगी।
- चयनित रचनाओं और नारों का प्रकाशन हिन्दी दिवस परिशिष्ट 2025 के अंक में किया जाएगा।
पुरस्कार राशि – रु. 2000.00
- अंतिम तिथि – मंगलवार, 2 सितंबर 2025
- इस ईमेल आईडी पर भेजें – [email protected]
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



