कालेश्वरम पर संसद में गलत बयान : विनोद कुमार

हैदराबाद, तेलंगाना की प्रतिष्ठात्मक कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के निर्माण से 1 लाख करोड़ रुपये पानी में बहने संबंधी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के राज्यसभा में दिए बयान का उल्लेख करते हुए भारत राष्ट्र समिति (भारास) पूर्व सांसद बी. विनोद कुमार ने नाराजगी व्यक्त की और केंद्रीय मंत्री से तुरंत ही राज्यसभा में इस पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।

भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बी. विनोद कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल को इस प्रकार गैर जिम्मेदाराना झूठा बयान राज्यसभा जैसे उच्च सदन में देना शोभा नहीं देता है। बीआरएस इस बयान की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से तुरंत ही बयान पर सच्चाई से अवगत कराते हुए संसद में स्पष्टीकरण देने की मांग की।

यह भी पढ़ें… भारास विधायक पी. कौशिक रेड्डी को सीआईडी की नोटिस

साथ ही आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने गलत बयान देकर सदन को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि दरअसल कालेश्वरम परियोजना पर 1 लाख करोड़ रुपये खर्च ही नहीं हुए हैं, यह केंद्रीय मंत्री को पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में दिए गए बयान के हर शब्द पर विश्व की नजर होती है इसलिए केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल सदन की मर्यादा को बनाए रखने स्पष्टीकरण दें। पूर्व सांसद विनोद कुमार ने संवाददाता सम्मेलन समाप्त होने के बाद औपचारिक बातचीत में कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री स्पष्टीकरण नहीं देंगे तो बीआरएस राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (प्रिविलेज मोशन) पेश करेगी, उसके सिवाय दूसरा चारा नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button