योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘समुद्र की लहरों-सी अडिग ऊर्जा, कोणार्क के सूर्य-सा तेज और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की अनंत कृपा से आलोकित उत्कल भूमि के स्थापना दिवस ‘उत्कल दिवस’ की सभी ओडिशा वासियों को हार्दिक बधाई।’’
यह भी पढ़े : एसआईआर से मताधिकार छिनने का खतरा : ममता
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में ओडिशा निरंतर विकास, समृद्धि और नवोन्मेष के नए शिखरों को स्पर्श करता रहे, यही मंगलकामना है। जय जगन्नाथ।’’ वर्ष 1936 में आज ही के दिन ओडिशा तत्कालीन बिहार, बंगाल और मद्रास के कुछ हिस्सों को अलग करके भाषा के आधार पर एक अलग प्रांत बनाया गया था। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



