युवा फिल्म निर्माताओं ने किया रक्तदान अभियान आयोजित

हैदराबाद, युवा फिल्म निर्माताओं द्वारा आज चिरंजीवी नेत्र एवं रक्त बैंक के सहयोग से रक्तदान अभियान फॉर टीएफआई, बाय टीएफआई का आयोजन किया गया। टीएफआई कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मजबूत करने के लिए तेलुगु फिल्म उद्योग के लगभग 100 अभिनेता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार, गायक और अन्य फिल्म तकनीशियन जुबली हिल्स स्थित चिरंजीवी नेत्र एवं रक्त बैंक में उपस्थित हुए।

अवसर पर फॉर टीएफआई, बाय टीएफआई पहल से 75 यूनिट रक्त जुटाया गया, जो टीएफआई के 225 सदस्यों या उनके निकट परिजनों की जान बचाने में मददगार सिद्ध होगा। इस जीवन रक्षक अभियान का आयोजन संतो मोहन वीरंकी (स्टैंड अप राहुल के लेखक और निर्देशक) ने किया। इस अभियान का नेतृत्व फिल्म निर्माता शेष सिंधु राव, फिल्म निर्माता वसंत जुर्रू, फिल्म वितरक धर्मेंद्र चवतापल्ली (जी3 सिनेमा हॉल्स के मालिक) और सौम्या शर्मा (अर्का मीडिया वर्क्स की क्रिएटिव हेड) की टीम ने किया।

रक्तदान को लेकर टीएफआई की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता

कार्यक्रम में अभिनेता और राजनेता नागेंद्र बाबू कोनिडेला भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के प्रभाव को अधिकतम करने के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने आयोजकों को सामाजिक रूप से ज़िम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में उनके ईमानदार प्रयासों के लिए बधाई देते हुए आयोजकों को प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : हिन्दी गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित

आयोजकों ने कहा कि यह पहल एक दिन के आयोजन से कहीं बढ़कर है। यह एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की शुरुआत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फिल्म जगत में किसी भी परिवार को ज़रूरत पड़ने पर रक्त के लिए संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने घोषणा की कि उनका लक्ष्य अगले पाँच वर्षों में 5,000 यूनिट रक्त एकत्र करना है, ताकि आपात स्थिति में मदद के लिए तैयार रक्तदाताओं का स्थायी समूह तैयार हो सके। वर्ष में दो बार निरंतर अभियान चलाने की योजना के साथ इस पहल का उद्देश्य तेलुगु फिल्म समुदाय में स्वैच्छिक रक्तदान को स्थायी संस्कृति बनाना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button