कराटे कल्याणी के मामले में यू-ट्यूबर नरेन्दर गिरफ्तार

हैदराबाद, कराटे कल्याणी पर हमला करने के मामले में आदिबट्ला पुलिस ने यू-ट्यूबर नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। नरेन्द्र पर इसके पूर्व मीरपेट थाना परिधि में चेन स्नैचिंग का भी मामला दर्ज है। गौरतलब है कि कराटे कल्याणी ने टीटीडी लक्की ड्रॉ के नाम से जन-सामान्य को धोखा देने वाले नरेन्द्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

नरेन्द्र और उसके साथी टीटीडी लक्की ड्रॉ के नाम से लोगों से पैसा वसूल रहे थे और लक्की ड्रॉ का तिरुपति-तिरुमला देवस्थानम् से संबंध होने का झूठा हवाला दे रहे थे। गत मंगलवार को आदिबट्ला थाना परिधि के अंतर्गत वंडर लॉ परिसर में नरेन्दर और उसके साथियों ने टीटीडी लक्की ड्रॉ के नाम से कूपन आदि जारी कर रहे थे। इस दौरान कराटे कल्याणी भी वंडर लॉ में ही मौजूद थी। कराटे कल्याणी को देखकर नरेन्दर ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के कारण उस पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद आज आदिबट्ला पुलिस ने नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें… केसीआर और केटीआर म्युनिसिपालिटी चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेंगे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button