जियागुड़ा: समोसे की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

Ad

हैदराबाद, एच-फास्ट पुलिस ने कुलसुमपुरा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत जियागुड़ा स्थित अवैध समोसा निर्माण केंद्र पर छापा मारा। बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित इस केंद्र में अस्वच्छ वातावरण और गुणवत्तारहित खाद्य पदार्थों से समोसे का निर्माण किया जा रहा था। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एच-फास्ट पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस मामले में समोसा निर्माण केंद्र के संचालक अब्दुल रशीद (73) को हिरासत में ले लिया। रशीद बिना किसी वैध लाइसेंस जैसे ट्रेड लाइसेंस एफएसएसएआई लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के बिना इस निर्माण केंद्र को संचालित कर रहा था। अंडा समोसा, कॉर्न समोसा और ऑनियन समोसा बनाने के लिए गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। इतना ही नहीं केंद्र में साफ-सफाई भी नहीं थी।

यह भी पढ़े : बाबू ने पोते के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर में दर्शन किए

छापे के दौरान पुलिस ने 500 खराब हुए उबले हुए अंडे, 5 किलो बार-बार उपयोग किया गया तेल, 350 अंडे के समोसे, 600 स्वीट कॉर्न समोसे, एक हजार ऑनियन समोसे, 50 किलो मैदा, चार थैले नमक, 10 किलो अस्वच्छ स्वीट कॉर्न, फ्रायर मशीन, ऑनियन कटिंग मशीन, बर्तन आदि जब्त किए। एच-फास्ट इंस्पेक्टर वेंकटेश के नेतृत्व में इस छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button