ड्रोन हमले के बाद रास तानूरा रिफाइनरी अस्थायी रूप से बंद

ईरान , ईरान ने सऊदी अरब पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने ड्रोन से सऊदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में से एक ‘रास तानूरा ऑयल रिफाइनरी’ पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के शाहेद-136 (Shahed-136) ड्रोन ने ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया है। यह रिफाइनरी सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) की है।

इस बारे में सऊदी अरब की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आ गया है। इस हमले के बाद रास तानूरा समेत पूरे सऊदी में हड़कंप मच गया है। सऊदी ने कहा है कि इस हमले किसी भी प्रकार की कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। फिलहाल, मौके पर सऊदी के आलाधिकारी पहुंच गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सऊदी की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco रिफाइनरी को ड्रोन हमले बाद फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। एक बयान में सऊदी अरब ने कहा कि उसने अपनी रास तानूरा तेल रिफाइनरी को निशाना बनाने वाले ड्रोनों को मार गिराया गया है।

खबर है कि ड्रोन हमले के बाद तेल कंपनी में एक छोटा और सीमित आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, उस पर तुरंत काबू में कर लिया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पत्रकार ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है। इस हमले में आग बहुत कम जगह में ही लगी थी। इस पर कुछ ही समय बाद काबू कर लिया गया।

तेल रिफाइनरी को बंद कर दी गई

न्यूज एजेंसी के मुताबिक हमले के बाद सऊदी अरामको द्वारा चलाई जाने वाली इस तेल रिफाइनरी को बंद कर दी गई है। इस तेल रिफाइनरी हर दिन 550,000 बैरल से अधिक कच्चा तेल बनाती है। इसकी क्षमता लगभग 5.5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन के आसपास मानी जाती है।

ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनल रास तानूरा दुनिया के सबसे बड़े ऑफशोर ऑयल लोडिंग टर्मिनलों में से एक है। दम्माम के पास स्थित रास तानूरा रिफाइनरी से बड़े तेल टैंकरों में कच्चा तेल भरकर अमेरिका, एशिया और यूरोप समेत दुनिया के कई अन्य देशों को भेजा जाता है।

ऑनलाइन सामने आए घटनास्थल के वीडियो में हमले के बाद आसमान में काला घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है। ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराए जाने के बाद उसके मलबे से भी आग लग सकती है। जमीन पर मौजूद लोगों के हतहात होने का खतरा रहता है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अधिकारियों ने रिफाइनरी की ओर आने वाले ड्रोनों को मार गिराया।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button