पूरा लाभ उठाएँ मालिश से

शरीर की मालिश कई प्रकार से की जाती है, जैसे- तेल द्वारा, सूखी मालिश, पाउडर और बिजली द्वारा। मालिश से शरीर मज़बूत और त्वचा कान्तिमय होती है। किस ढंग से मालिश करके आप इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं, इसकी जानकारी का होना भी अति आवश्यक है।

  • ज़मीन, फर्श पर दरी या चटाई बिछा कर मालिश करें।
  • चलते-फिरते खड़े हुए मालिश न करें। लेट कर मालिश कराना उचित होता है।
  • मालिश करते समय पूरा ध्यान मालिश पर होना चाहिए, बातों पर नहीं।
  • मालिश प्रसन्नचित, एकाग्र मन से करें।
  • मालिश पैरों से शुरू करें। मालिश करते समय हाथ नीचे से ऊपर की ओर चलाएँ, जिससे हृदय की तरफ रक्त का प्रवाह हो।
  • सरसों का तेल मालिश के लिए उत्तम माना जाता है। नारियल और जैतून के तेल से भी मालिश की जा सकती है।
  • मालिश करते समय हल्के हाथों से शरीर पर दबाव डालें। ध्यान रखें कि त्वचा के बाल खिंचने न पायें।
  • 20 से 25 मिनट तक की गई मालिश उत्तम होती है।
  • अधिक थकान होने पर, रात्रि में नींद पूरी न लेने पर, बुखार होने पर मालिश न करें।
  • खाली पेट मालिश करें। मालिश के बाद गुनगुने पानी से स्नान लेना उचित होता है।

यह भी पढ़े: कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग: एनक्यूएएस के लिए अस्पतालों को तीन महीने

मालिश से लाभ

  • मालिश करने से शरीर के सभी अंगों को उचित चिकनाई मिलती रहती है, जिससे शरीर लचीला बना रहता है। पतले लोगों का शरीर सुडौल बनता है और मोटे लोगों का मोटापा कम होता है।
  • रक्त संचार ठीक होने से शरीर में स्फूर्ति और शक्ति बनी रहती है।
  • मालिश से त्वचा, झुर्रियों रहित निरोगी और कान्तिमय होती है।
  • मालिश द्वारा पाचन क्रिया में सुधार आता है।
  • शरीर के मामूली दर्दों में भी मालिश आराम पहुंचाती है।
  • रात्रि को सोने से पहले तलुवों पर तेल मलने से दिन भर की थकान दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है।
  • सिर के बालों पर हल्के हाथों से तेल लगवाने पर बालों में चमक बनी रहती है और रुसी भी नहीं होती। जो लोग सिर पर बिलकुल तेल नहीं लगाते, उनके बाल खुश्क होकर टूटने लगते हैं।
  • उल्टी, दस्त होने पर मालिश करवाने से लाभ की बजाय हानि हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में मालिश न करवाएँ।

-नीतू गुप्ता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button