वेलोसिटी एआई-आधारित शिपिंग मंच में 100 करोड़ का निवेश

नयी दिल्ली, ई-कॉमर्स मंच वेलोसिटी की योजना अगले दो वर्ष में अपने लॉजिस्टिक्स कारोबार ‘वेलोसिटी शिपिंग’ के विस्तार के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की है। यह निवेश पूरी तरह कंपनी के आंतरिक नकद भंडार और उसके मुख्य कारोबार से होने वाली आय से किया जाएगा।

कंपनी बयान के अनुसार, 2025 में शुरुआत के बाद से वेलोसिटी शिपिंग (पुराना नाम शिपफास्ट) ने 900 से अधिक ब्रांड जोड़े हैं। मंच पर ऑर्डर की मात्रा में फिलहाल मासिक आधार पर 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है और अब वेलोसिटी की कुल आय में इसका करीब 40 प्रतिशत का योगदान है।

इसमें कहा गया कि 100 करोड़ रुपये का यह निवेश रणनीतिक नियुक्तियों, उत्पाद विकास और लॉजिस्टिक्स मूल्य श्रृंखला में कृत्रिम मेधा (एआई)-आधारित नवाचार पर केंद्रित होगा। कंपनी ने कहा कि वह अपनी ‘शिपिंग’ दल को दोगुना करने की योजना बना रही है और अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ स्तर पर नियुक्तियां भी कर चुकी है। वेलोसिटी शिपिंग डेल्हीवरी, एकार्ट, अमेजन, ब्लू डार्ट, ब्लिट्ज, पिकंडेल और एक्सप्रेसबीज सहित कई तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक्स भागीदारों के साथ काम करती है। देशभर में 19,000 से अधिक ‘पिनकोड’ में सेवाएं देती है।

विस्तार के साथ ग्राहकों और पार्टनर्स की संख्या बढ़ाने की योजना

वेलोसिटी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिरूप मेढेकर (सीईओ) ने कहा, ‘‘ हमने वेलोसिटी की शुरुआत डिजिटल-प्रथम ब्रांड की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक, ‘पूंजी तक पहुंच’ को हल करने के उद्देश्य से की थी। हजारों संस्थापकों के साथ काम करते हुए यह स्पष्ट हुआ कि लॉजिस्टिक्स और पूर्ति भी विकास के लिए उतनी ही अहम बाधाएं हैं, लेकिन मौजूदा समाधानों को डिजिटल-प्रथम ब्रांडों के बेहतर समर्थन के लिए विकसित करने की जरूरत है।’’

100 करोड़ रुपये की यह प्रतिबद्धता भारत के ई-कॉमर्स परिवेश के लिए श्रेणी-निर्धारक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करते हुए शिपिंग पर दोगुना जोर देने के हमारे दीर्घकालिक विश्वास को दर्शाती है।’’ वर्ष 2020 में स्थापित वेलोसिटी…पूंजी, लॉजिस्टिक्स, इनसाइट्स और एआई-आधारित समाधानों से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है। (भाषा)

यह भी पढ़ेनई ग्रामीण रोजगार योजना ‘वीबी-जी राम जी’ के लिए 95,000 करोड़ आवंटित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button