हैदराबाद में 1,446 पुलिसकर्मियों को ‘एक्स्ट्रा माइल’ अवॉर्ड

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए 1,446 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए। आयुक्त ने पहली बार शुरू किए गए ‘एक्स्ट्रा माइल अवॉर्ड्स’ और ‘गुड वर्क डन रिवार्ड्स’ प्रदान किए गए।

बंजारा हिल्स स्थित तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (टीजीआईसीसीसी) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वी.सी. सज्जनार ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग मात्र एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सफलता का वास्तविक मापदंड केवल किसी कार्य को पूरा करना नहीं है, बल्कि पीड़ितों को दिया गया भरोसा और सुरक्षा की भावना है। जब पुलिसकर्मी कर्तव्य से बढ़कर जिम्मेदारी निभाते हैं, तभी जनता का विश्वास मजबूत होता है।
‘एक्स्ट्रा माइल’ पहल से मिलेगी नई प्रेरणा

‘एक्स्ट्रा माइल अवॉर्ड’ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सज्जनार ने बताया कि यह पहल उन पुलिसकर्मियों को पहचान और सम्मान देने के लिए शुरू की गई है, जो अपने निर्धारित दायित्वों से बढ़कर असाधारण सेवा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की मान्यता से न केवल सम्मानित कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य पुलिसकर्मी भी अधिक प्रतिबद्धता और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। 

भले ही तकनीक ने पुलिसिंग को सशक्त बनाया है, लेकिन ईमानदारी, निष्ठा और करुणा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने होम गार्ड्स से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा आयुक्त ने कहा कि अब हर माह जोनल स्तर पर इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत 271 पुलिसकर्मियों को एक्स्ट्रा माइल अवॉर्ड्स, 1175 पुलिसकर्मियों को गुड वर्क डन रिवार्ड्स से सम्मानित किया गया।अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त एम. श्रीनिवासुलु, संयुक्त आयुक्त एन. श्वेता, डीसीपी एस. चैतन्य कुमार, के. शिल्पावल्ली, वी. अरविंद बाबू, लावण्या नाइक जाधव, के. वेंकट लक्ष्मी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button