15.07 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 15.07 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
गांजा एक कार के माध्यम से ओडिशा से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। खम्मम आबकारी प्रवर्तन सर्कल इंस्पेक्टर सी.एच. श्रीनिवास ने बताया कि भद्राचलम स्थित आरटीए कार्यालय के पास नियमित वाहनों की जांच चल रही थी। इस दौरान संदिग्ध कार (टीजी 08 एचक्यू 9088) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 15.07 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जीडीमेट्ला के वी. रघु, राजस्थान के शेखर राम के रूप में दी। आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। भद्राचलम आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़े: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 41 किलो बरामद
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



