सिकंदराबाद में 2625वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
हैदराबाद, श्री महावीर जैन सेवा संघ कोर कमेटी, त्रयनगर तेलंगाना के तत्वावधान में 2625वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव भव्य रूप से धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों के साथ सिकंदराबाद स्थित इम्पीरियल गार्डन में आयोजित किया जाएगा।

















सिख विलेज स्थित बांठिया गार्डन में श्री महावीर जैन सेव संघ कोर कमेटी, त्रयनगर तेलंगाना की बैठक में सभी का स्वागत करते हुए प्रदीप सुराणा ने कहा कि सिकंदराबाद के इम्पीरियल गार्डन में आगामी 31 मार्च को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य रूप से मनाने हेतु कोर समिति कार्य कर रही है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
कोर समिति के किशोर मुथा ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि महोत्सव नगरत्रय में विराजित साधु-साध्वियों के सान्निध्य में मनाया जाएगा। इम्पीरियल गार्डन में महोत्सव को भव्यता से धार्मिकता के साथ मनाकर समाज के सामने उदाहरण पेश करेंगे। कार्यक्रम हेतु सभी से तन, मन, धन से सहयोग का उन्होंने आग्रह किया।
यह भी पढ़ें… दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा ने की बैठक
शोभायात्रा में झाँकियाँ और जैन साधु-साध्वी के मार्गदर्शन शामिल
किशोर मुथा ने कहा कि संघ बनाने का उद्देश्य सिर्फ महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज सेवा में साधार्मिक भाइयो की सेवा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जन्म कल्याणक पर भव्य शोभायात्रा विभिन्न झाँकियों के साथ सुबह 9.30 बजे एसएस भेरू लाल रांका स्कूल से आरंभ होगी, जो सुधर्मा स्थानक के पास से होकर इम्पीरियल गार्डन पहुँचेगी। शोभायात्रा के आम सभा में परिवर्तित होने के साथ राजनीतिक, आध्यात्मिक एवं जैन साधु-साध्वी इसे संबोधित करेंगे। इम्पीरियल गार्डन में कई स्टाँल स्थापित किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बालिकाओं के लिए विशेष कार्यक्रम होगा।
योगेश खरगांधी ने कहा कि साधार्मिक भाई, जो पापड़, खाखरा आदि बनाते हैं, उन्हें 10-15 स्टॉल निशुल्क दिए जाएँगे। जेआरएफ के दीपक कीमती ने कहा कि इम्पीरियल गार्डन में संस्था का स्टॉल लगाकर सेवा दी जाएगी। अवसर पर पारस नाबरिया, बोलारम के ललित सुराणा, तेरापंथ समाज के दिलीप डागा, महावीर मित्र मंडल के संजय सिंघी, विजय सुराणा, पारसमल रांका, महावीर तातेड़, अशोक नाहर, घेवरचंद कोठारी, सिकंदराबाद संघ के शांतिलाल बोहरा, मुकेश कटारिया सहित अन्य ने विचार रखते हुए महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर सहयोग प्रदान का आश्वासन दिया।
सभा का संचालन संतोष कोठारी ने किया। आभार सुरेश बोहरा ने व्यक्त किया। इस दौरान अन्नराज बाफणा, विजय सुराणा, सुरेश बोहरा आदि का सम्मान किया गया। अवसर पर त्रयनगर के जैन संघ के प्रतिनिधि व महिला मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अवसर पर पारस रांका, जयप्रकाश मखाना, नेमी मखाणा, पवन पांड्या, सुरेश बोहरा, कैलाश मांडोत, धर्मेन्द्र समदरिया, सुधीर सेठिया, दिलीप डागा, अशोक नाहर, घेवर कोठारी, प्रवीण मखाणा व विभिन्न संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





