2625वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव – जैन समाज के विभिन्न मंडलों की सभा आयोजित

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय 2625वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2026 मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत आगामी 29 व 30 मार्च को मानव सेवा, जीव दया और 31 मार्च को नुमाइश मैदान, नामपल्ली में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह के साथ मनाने हेतु जैन समाज के विभिन्न मंडलों की सभा आयोजित की गई। इसमें मंडलों ने उल्लेखनीय सुझाव देते हुए इस वर्ष महोत्सव को उत्साह एवं उमंग से मनाने का संकल्प लिया।

रामकोट स्थित श्री जैन सेवा संघ भवन में समाज के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों, मंत्रियों एवं सदस्यों के साथ संघ की सभा का शुभारंभ श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग द्वारा प्रस्तुत नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ। संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार बागरेचा ने सभी का स्वागत करते हुए मंडलों की उपस्थिति पर आभार प्रकट कर संघ द्वारा प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सभी से भरपूर सहयोग प्रदान कर जैन एकता को प्रदर्शित करने का आग्रह किया।

सभा का संचालन करते हुए महामंत्री विमलचंद मुथा ने कहा कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम संघ के तत्वावधान में विभिन्न मंडलों द्वारा आयोजित किये जाएँगे। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम 29 से 31 मार्च तक आयोजित होगा। महोत्सव के अंतर्गत मानव सेवा कार्यक्रम में अन्नदान तथा जीव दया के अंतर्गत कबूतरों एवं गायों की सेवा के अतिरिक्त अन्य कई सेवा कार्य मंडलों द्वारा किये जाएँगे।

31 मार्च को फीलखाना मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी

आगामी 31 मार्च को होने वाले 2625वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2026 के अंतर्गत सुबह 8 बजे फीलखाना मंदिर से भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी, जो उस्मानगंज, मोजमजाही मार्केट से होते हुए नुमाइश मैदान पहुँचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। अवसर पर गुरुभगवंत के प्रवचन के साथ मुख्य अतिथि एवं अतिथियो व सहयोगियों तथा लाभार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही नुमाइश मैदान में पानी, जूस, फ्रूट, छांछ, लस्सी आदि के स्टॉल लगाये जाएँगे, जिसमे विभिन्न मंडल सेवा प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त मेडिकल कैम्प व सेवा शिविर भी होंगे। उन्होंने सभी से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया। अवसर पर मंडल के प्रतिनिधियों ने अपनी ओर से कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने हेतु सुझाव दिये।

मंडल के चेयरमैन योगेश सिंघी ने कहा कि हर वर्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव भव्यता से मनाया जाता है। इस वर्ष भी महोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती के दिन स्थायी अवकाश के लिए तेलंगाना सरकार से बातचीत जारी है। इसके आगामी दिनों में सकारात्मक परिणाम आएँगे। इसके अलावा अहिंसा सर्किल के लिए जो टीम की सरकार के बातचीत चल रही है, संभवत महावीर जयंती से पहले यह कार्य भी संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव को सभी जैन बंधु उत्साह के रूप में मनाएँ।

अपने घरों में दीपावली की तर्ज पर रोशनी व सजावट करें और दीपक जलाएँ। महोत्सव के अंतर्गत निकाली जाने वाली शोभायात्रा में सभी मंडल उत्साह के साथ भाग लेते हुए जैन एकता का परिचय दें। इसके अतिरिक्त शोभायात्रा के मार्ग में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी जैन बंधु उस दिन अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखते हुए कार्यक्रम में सपरिवार हिस्सा लें। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भोजन व्यवस्था की जाएगी।

मंडल मानव सेवा और जीव दया के कार्य में हिस्सा लेंगे

इस बार 15,000 के करीब बंधुओं के कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभा में मिले सुझाव के आधार पर सभी मंडल त्रयनगर में एक दिन मानव सेवा का कार्य करें, दूसरे दिन जीव दया के कार्य करें। इसके अतिरिक्त सभी मंडल एक ही रंग में एक ही दिन एक ही सेवा कर शहर में जैन एकता का परिचय दें, ताकि लोगों को लगे की जैन एक है, जो सेवा कार्य कर रहे हैं। योगेश सिंघी ने कहा कि 29 मार्च को रविवार है।

अत सभी मंडल उस दिन प्रभात फेरी निकालें, तथा 31 मार्च को फीलखाना जैन मंदिर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में उत्साह के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों। जैन समाज की महिला विभाग से भी अधिक से अधिक महिलाओं को शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह है। उन्होंने सभी मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर सेवा कार्य करने का आग्रह किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कहा कि मंडलों द्वारा दिये गये सुझावों को अमल किया जाएगा। महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में सभी सहयोग प्रदान कर शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। प्रधान संयोजक दिलीप भंडारी ने सभी मंडलों का आभार व्यक्त कर सभी कार्यक्रमों में तन, मन, धन से सहयोग कर महोत्सव को भव्यता प्रदान करने का आग्रह किया।

संयोजक मंडल के प्रमुख सदस्यों की सभा में उपस्थिति दर्ज

सभा में प्रधान संयोजक व सहमंत्री सुनील कावड़िया, दिलीप भंडारी, दिलीप सेठिया ने संयोजक मंडल के अजय कोठारी, नितिन सिरोहिया, प्रवीण पांड्या, अरिहंत नाबरिया, विकास चोरड़िया, हेमंत मुथा, महावीर गुगलिया, महेन्द्र पितलिया, महावीर बागरेचा, निकेश ढेलड़िया, प्रदीप गांधी, राजेश भंडारी, दीपक सांखला, विनोद हुंडिया, सुरेश गुन्देचा का स्वागत किया।

अवसर पर कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, सदस्य अमित मुणोत, डॉ.अनीष पोकरणा, आशीष भंसाली, अशोक कोठारी, अशोक मुथा, अशोक संचेती, अशोक सोनी, अविनाश भंडारी, भरत चौधरी, धर्मेंद्र कोठारी, धर्मेंद्र समदरिया, हुकुमचंद कोचेटा, माणकचंद पोकरणा, मनोज तातेड़, राजेश साभद्रा, सज्जनराज गांधी, सुनील बोहरा, त्रिलोक झाबक, उमेश नाहर, विजयराज आंचलिया, विजय सुराणा, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन व उपाध्यक्ष कल्पना सुराणा उपस्थित थे।

अवसर पर मंत्री रेमा जैन, सह-मंत्री सविता राय सोनी, कार्यकारिणी सदस्य अल्का चौधरी, सीमा मेहता, सीमा सिंघी, कल्पना सुराणा, जैन मिलन के सुरेश गुन्देचा, प्रकाश गुगलिया, विजयराज आंचलिया, तेरापंथ युवक परिषद हैदराबाद के राहुल गोवत, श्री अरिहंत आरती मंडल के प्रकाश जैन, विनोद लुणावत, संगम फाउंडेशन की नीरज सुराणा, श्री नानक प्रज्ञा युवा संघ के अजय कोठारी, श्री दिगंबर जैन समाज के प्रवीण पांड्या, समता युवा संघ के रूपेश कोठारी, ए.के. जैन, सीमा संघी, श्री वीर मंडल के विक्रम पारेख, श्री सिंवाची जैन युवा समाज के विक्रम पारेख, श्री सिवांची महिला जैन मंडल की रिंकु हुंडिया व श्री तपागच्छ हीर सूरी महिला समाज की सुरेखा बालड उपस्थित थे।

महिला एवं युवा मंडलों ने महोत्सव में भाग लेने की दी प्रतिबद्धता

अवसर पर श्री खरतरगच्छ महिला परिषद की आमी झाबक, श्री जिनदत्त सूरी जैन सेवा मंडल के विनोद हुंडिया, श्री पार्श्व पद्मावती संगीत महिला मंडल गोशामहल की सुशीला सीपानी, श्री शंखेश्वर सामायिक मंडल गोशामहल की अरुणा बैद, श्री हीर सूरी अहिंसा संगठन के धीरज चोरड़िया, श्री तेरापंथ महिला मंडल की शीतल सांखला, श्री ओसवाल जैन संघ के महावीर सुराणा, अजित पार्श्व युवा संस्थान कोठी के पदम कोठारी, श्री पंजाबी जैन सभा, एस.वी.एस. जैन युवा मंडल के आशीष भंसाली, श्री शंखेश्वर जैन संघ के सुरेश संकलेचा व एस.वी.एस. बहू मंडल की आरती लुणावत उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : स्फटिक शिव मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव

अवसर पर वीतराग जैन मंडल के नरेन्द्र सावड़िया, श्री आदिनाथ राजेन्द्र सूरी महिला मंडल की मंजू, प्रियंका, चंदनबाला महिला मंडल की प्रेमलता मुणोत, संतोष पितलिया, संतोष जैन, श्री वर्धमान मंडल बोलारम के सोमेश मखाना, विशाल सुराणा, महावीर संगीत महिला मंडल फीलखाना, महावीर इंटरनेशनल हैदराबाद के विनोद संचेती, ऋषभ जैन युवा मंडल के महेन्द्र पितलिया, के.एम.पी. हैदराबाद की अनीता श्रीश्रीमाल, एम.एस.एम.एम. फीलखाना की विनीता छाजेड़, सरोज भोजानी, राजेश सुराणा, दीपक संचेती, विक्रम चौधरी, अणुव्रत समिति की रीटा सुराणा, राजेन्द्र सुराणा, श्री पार्श्व जैन मंडल रसूलपुरा, नितिन मेहता, श्रमण संघ स्थानकवासी मंडल की किरण देवी, दिलीप गादिया, सुरेश गादिया, अशोक सिंघी, गौतम कोठारी, विमल पितलिया, पंकज जैन, जतिन बाई, पिस्ता बाई, अरिहंत, शुभम, प्रतीक, शंखेश्वर महिला मंडल, संगीत महिला मंडल, प्रदीप गांधी, गजेन्द्र कोचेटा, मनीष पोकरणा, महावीर मुणोत, महावीर नाहर, अभिषेक जैन, संजय सिंघी, एम.के. मेहता, दीपक बुबकिया, सुरेन्द्र पितलिया, अशोक कुमार कोठारी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button