मियापुर में एमडीएमए के साथ 3 गिरफ्तार, 4 सेलफोन्स जब्त

हैदराबाद, मियाँपुर पुलिस ने एमडीएमए की ख़रीद फरोख़्त का पर्दाफाश करते हुए 12.6 ग्राम एमडीएमए के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर पी. शिव प्रसाद ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा मियाँपुर स्थित विश्वंभरा कॉलोनी पार्क में ड्रग्स की ख़रीद फरोख़्त के बारे में सूचना दी गई। इसके बाद टीम ने छापेमारी करते हुए बेरी हनुमंतु (27), बी. महेश (26) व कासम आदर्श (28) को हिरासत लेकर कार की तलाश की।

यह भी पढ़ें… मियाँपुर : निजी अस्पताल में चोरी का पर्दाफाश

कार से 12.6 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। आरोपियों के पास से 4 सेलफोन तथा कार जब्त की गयी। पूछताछ में आरोपियों ने एमडीएमए की बिक्री तथा सेवन करने के लिए पार्क के पास पहुंचने का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button