चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो देखने के आरोप में 34 गिरफ्तार
हैदराबाद, तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने 8 जनवरी को आयोजित एकदिवसीय अंतरराज्यीय विशेष अभियान के तहत 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें बार-बार चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो देखने वाले 24 आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक सिंचाई विभाग का अधिकारी भी शामिल है।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व ब्यूरो की निदेशक शिखा गोयल ने बताया कि ब्यूरो के तत्वावधान में 8 जनवरी को राज्य भर में विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य रूप से हैदराबाद शहर व आस-पास के इलाकों और ज़िला इकाइयों में 18 टीमों के साथ अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें बार-बार चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो देखने वाले 24 आरोपी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… डोडला मिल्क के प्रबंधक पर तलवार से हमला
इस अभियान के तहत एक चार वर्षीय बालिका को भी बचाया गया। अन्य 10 आरोपियों को साइबर ठगों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध करवाने के मामलों में गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने चिंता जताई कि पिछले साल की तुलना में राज्य में चाइल्ड पोनोग्राफी वीडियो और शेयर करने में 90 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक ही वर्ष में चाइल्ड पोनोग्राफी वीडियो देखने वालों की संख्या 10 गुणा बढ़ गई है। वर्ष 2024 में इस प्रकार के 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस वर्ष वीडियो देखने वाले 423 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वीडियो शेयर करने के 875 मामले दर्ज किए गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



